उत्तर प्रदेश बाराबंकी राजनीति

2024 में राहुल गांधी को PM बनाना है, तो UP में कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी : रूही अरशद

नवाबगंज,बाराबंकी। ध्वज वाहक न्यूज़

‘‘दिल्ली से मोदी को हटाना है तो यूपी मे कांग्रेस को जिताना है। यूपी सरकार के भेदभाव को मिटाने के लिए कांग्रेस को आगे लाना होगा।’’ ये उद्गार आज क्षेत्र में बाराबंकी विधान सभा से कांग्रेस की प्रत्याशी रूही अरशद ने व्यक्त किये। कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने आगे कहा कि, ‘भाजपा ने अपनी जहरीली मानसिकता से देश को कमजोर किया है। भारत की एकरूपता की महान छवि को विदेशों मे भी धूमिल किया है।’ उन्होने कहा कि, ‘भाजपा ने अंग्रेजो की मुहिम ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति का अनुसरण करते हुए देश को धर्म और जाति के नाम पर विभाजित कर दिया है। रूही अरशद ने आगे कहा कि, ‘2024 में यदि राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाना है, तो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मजबूत करना जरूरी है।’
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रूही अरशद ने जोर देकर कहा कि, ‘बाराबंकी सदर सीट के मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिससे घबराये हुए दूसरे दलों के प्रत्याशियों के पसीने छूटने लगे हैं।’ समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए श्रीमती रूही अरशद ने कहा कि, ‘अखिलेश सरकार ने अपने पिछले शासनकाल में केवल एक ही जाति का विकास किया। कांग्रेस पार्टी सवा सौ साल पुरानी पार्टी है। कांग्रेस का एक बहुत गौरवशाली इतिहास रहा है। कांग्रेस सभी धर्मो एवं जातियों के लोगो को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। वह धर्म और जाति के नाम पर कोई भेद-भाव नही करती है।’
श्रीमती रूही अरशद आज विभिन्न गांवो जैसे बबुरीगांव, दौड़िहारा, सैहारा, टिकरिया, मुजफ्फरपुर, सरसौंदी, मुरादाबाद और शहावपुर आदि में जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीण चौपालों में एकत्रित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को अधिक से अधिक वोटों से समर्थन करने की अपील की।
कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद के साथ कांग्रेस विधानसभा प्रभारी श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर ने भी लोगों से रूही अरशद को भारी मतों से जिताने की अपील की। श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर ने कहा कि, ‘कांग्रेस ने रूही अरशद को प्रत्याशी घोषित कर इस बात को साफ कर दिया है कि, महिलाओं का उचित सम्मान केवल कांग्रेस में ही है। कांग्रेस महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उत्थान के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है।’
रूही अरशद ने भी जोर देकर कहा कि, ‘कांग्रेस नौकरीपेशा महिलाओं के साथ पारिवारिक महिलाओं के लिए बसों की यात्रा निःशुल्क करने का एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। कांग्रेस की सरकार अगर उत्तर प्रदेश में आती है तो महिलाओं को सबसे ज़्यादा सम्मान मिलेगा। डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान न्याय पंचायत प्रभारी तिन्दोला प्रमोद कुमार वर्मा, मोहम्मद सलीम, कमलेश वर्मा, सादिक रिज़वी, जीशान भाई, लालाराम रावत प्रधान, रामानन्द यादव, अंकिता वर्मा, जरीना खान, डॉ. फकरूल हसन, सिराज भाई, आलिया, करन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Follow us on facebook

Facebook Pagelike Widget

Advertisements

Advertisements