उत्तर प्रदेश राज्य

देवरिया सदर से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह की हार्ट अटैक से मौत

उत्तर प्रदेश देवरिया सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जन्मेजय सिंह का निधन हो गया है। गुरुवार देर रात लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका निधन हो गया। जन्मेजय सिंह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे, लेकिन गुरुवार की रात हार्टअटैक से उनका निधन हो गया।

जन्मेजय सिंह भारतीय जनता पार्टी से लगातार दो बार से देवरिया सदर विधानसभा सीट से विधायक थे। 2012 में बसपा प्रत्याशी प्रमोद सिंह को हराकर विधायक बने थे। इसके बाद 2017 में उन्होंने सपा के उम्मीदवार जेपी जयसवाल को बड़े अंतर से मात देकर अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास कराया था।हालांकि जन्मेजय सिंह 2000 में हुए उपचुनाव में पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। बाद में 2002 में हुए आम चुनाव में सपा के साकिर अली से चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2007 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधानसभा के सदस्य रहे, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।