उत्तर प्रदेश राज्य सीतापुर

17 से दुर्गा पूजन महोत्सव आरंभ

सिधौली,सीतापुर।गौरव तिवारी

अटरिया कस्बे के पुरानी बाजार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नव दुर्गा शक्ति की पूजा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वहीं कोरॉना वैश्विक महामारी के चलते इस बार दुर्गा शक्ति पूजा सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने दी।