उत्तर प्रदेश

वसुंधरा बहुओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

खैराबाद, सीतापुर। ब्यूरो रिपोर्ट

खैराबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित कार्यालय उपनिदेशक कृषि सीतापुर के सभागार में विकासखंड विस्वा, महोली, एलिया की चयनित वसुंधरा बहुओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिला प्रबंधक जैविक खाद सुनील कुमार ने राष्ट्रीय सचिव हरियाली कृषि विकास संस्थान कानपुर डॉक्टर दिनेश यादव समस्त ब्लॉक सुपरवाइजर तथा सभी वसुंधरा बहुओं का स्वागत किया।

राष्ट्रीय सचिव ने लगातार अंधाधुध यूरिया के प्रयोग से भूमि की उर्वरता शक्ति के क्षरण के साथ ही मानव जीवन पर पड़ रहे प्रयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वसुंधरा बहुओं को बताया कि किसानों द्वारा जैविक खाद के प्रयोग द्वारा शुद्ध भोजन तथा प्रकृति प्रदत भूमि जल व वायु के शुद्धिकरण उपरांत मानव जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर व्यापक जानकारी दी।

प्रशिक्षण में बिसवां ब्लॉक सुपरवाइजर ललित कुमार, गिरिजेश कुमार राठौर गोंदलामऊ, रजनीश कुमार ब्लॉक हरगांव, सतीश कुमार ब्लॉक कसमंडा, पिंकी ब्लॉक लहरपुर, राज गौरव मिश्रा ब्लॉक पिसावा, संदीप कुमार ब्लॉक पहला, शिव नारायण सिंह ब्लॉक परसेंडी, राजकुमार ब्लॉक खैराबाद, सौरभ कुमार ब्लॉक रेउसा, कुमार अनुपम ब्लॉक मिश्रिख, उषा मिश्रा ब्लॉक सिधौली, उपस्थित रहे।