उत्तर प्रदेश राज्य

कौशांबी में पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीण दरोगा की पिस्टल छीनकर फरार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। यह हमला तब हुआ जब पुलिस दबिश देने गई थी। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। हमले में एक सिपाही और एक दरोगा घायल हो गए हैं। ग्रामीण दरोगा की पिस्टल छीन कर फरार हो गए।यह घटना कड़ा धाम के कछुआ गांव की है।

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस हमलावर और पिस्टल की तलाश में जुटी है। पुलिस बुधवार रात करीब 8:00 बजे सैनी क्षेत्र के कछुआ गांव में चोरी के एक मामले में दबिश देने गई थी। बताया जा रहा है कि इसको लेकर पुलिस पार्टी से ग्रामीणों के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। पुलिस कौशांबी के सैनी कोतवाली इलाके में चोरी के आरोपी को पकड़ने गई थी। इस दौरान पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, हमले में घायल दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने दरोगा की सर्विस पिस्टल व मोबाइल फोन भी छीन लिया। पुलिस टीम पर हमले की बात सुनकर महकमे में हड़कंप मच गई। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान तीन महिला समेत एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने छीनी गई रिवाल्वर भी बरामद करने का दावा किया है।

About the author

Dhwaj Vahak

Add Comment

Click here to post a comment