देश

मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल

गाजीपुर से सांसद रह चुके मनोज सिन्हा इससे पहले केंद्र सरकार के मंत्री रह चुके हैं। और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज सिन्हा अब जम्मू कश्मीर के नए उप राज्यपाल होंगे। बुधवार शाम को गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब गुरुवार सुबह राष्ट्रपति भवन की ओर से मनोज सिन्हा की नियुक्ति का ऐलान किया गया है।

आपको बताते चलें कि 5 अगस्त को ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटे एक साल पूरा हुआ है। इसी बीच बुधवार को अचानक जीसी मुर्मू के इस्तीफे की खबर आई थी। मुर्मू का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। अब मनोज सिन्हा को नए LG की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतलब साफ है कि एक बार फिर जम्मू कश्मीर के उच्च स्तर पर राजनीतिक एंट्री हुई है। इससे पहले जब जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य था, तब सत्यपाल मलिक यहां के राज्यपाल थे। लेकिन जब केंद्र शासित प्रदेश बना तो अधिकारी जीसी मुर्मू को भेजा गया। जीसी मुर्मू की गिनती भी प्रधानमंत्री के खास अधिकारियों में होती रही है।