उत्तर प्रदेश राज्य

AAP के जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर साधा निशाना

अमरोहा। ब्यूरो रिपोर्ट

आम आदमी पार्टी के अमरोहा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह पर यूपी सरकार द्वारा देशद्रोह का मुकदमा किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पूछा कि योगी जी बताएं क्या ब्राह्मण, दलित और पिछड़ों की हत्या का मुद्दा उठाना देशद्रोह है?          संजय सिंह ने इन्हीं समाज के लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आगे भी आवाज उठाते रहेंगे, हमें आप चाहे जेल में भेज दो यह सूली पर चढ़ा दो हम रुकने वाले नहीं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना घोटाला किया है। 800 रुपए का ऑक्सीमीटर 5000 में खरीदा।1600 रुपए का थर्मामीटर 13000 में खरीदा। सरकार ने 800 प्रतिशत तक कमीशन खाया है। यूपी सरकार संजय सिंह को जेल भेजकर हमारी आवाज दबाना चाहती है। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगा। आम आदमी पार्टी के अमरोहा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने बताया कि संजय सिंह आज लखनऊ में अपनी गिरफ्तारी देंगे।