उत्तर प्रदेश राज्य

‘वसुंधरा बहू’ का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सीतापुर। हरियाली कृषि विकास संस्थान कानपुर द्वारा कृषि उत्पादन में रसायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद के प्रयोग हेतु किसानों को प्रेरित करने तथा ग्राम पंचायत में ही पंजीकृत किसानों को 50% तक छूट पर खाद उपलब्ध कराने हेतु चयनित वसुंधरा बहुओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में राष्ट्रीय सचिव दिनेश यादव ने भूमि की दशा तथा मानव में रासायनिक खादों के प्रयोग से हुई विकृत दशाओं के बारे में जानकारी दी। जैविक खाद के प्रयोग की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी तथा वसुंधरा बहू के चयन की आवश्यकता उद्देश्य एवं कार्यों पर जानकारी दी।

खंड विकास अधिकारी सुमनलता मिश्रा ने सभी वसुंधरा बहुओं को इस पुनीत कार्य को अच्छे से करने के लिए प्रेरणा एवं शुभकामनाएं दी। प्रशिक्षण में डीडीओ एजी. जैविक खाद सुनील गुप्ता, एडीओ एजी. जैविक खाद ललित कुमार, अनुपम, संजय कुमार, श्रवण कुमार व सौरभ कुमार उपस्थित रहे।