दिल्ली

गृहमंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित, डॉक्टरी सलाह पर मेदांता अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली।

गृहमंत्री अमित शाह कोराेना वायरस की चपेट में आ गए हैं। डॉक्टरो की सलाह पर मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने खुद ट्विटर हैंडल के माध्यम से इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने कोरोना जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत अभी ठीक है।लेकिन डॉक्टर डॉक्टर की सलाह पर भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने और लिखा कि हाल ही के दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं। वह खुद को आइसोलेट करें, और जांच भी कराएं।