उत्तर प्रदेश राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज अयोध्या दौरा, भूमि पूजन तैयारियों की करेंगे समीक्षा

नितिन कुमार

लखनऊ, 2अगस्त, 2020

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिसर में बन रहे पंडाल, सड़क और दूसरी तैयारियों के साथ-साथ कोविड प्रोटोकॉल के तहत की गई तैयारियों का भी जायजा लेंगे। वहीं आज मुख्यमंत्री पूरे अयोध्या का भी भ्रमण कर सकते हैं।

5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंचेंगे। हालांकि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तैयारियों का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे, और वह 3 घंटे तक अयोध्या में रुकेंगे। शाम 5:00 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। अयोध्या में योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि परिसर के नजदीक मानस भवन में सभी आला अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे।बताते चलें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राम नगरी को सजाने का कार्य किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 200 लोग शामिल होंगे। जिसमें प्रशासन कोविड प्रोटोकोल का पूरी तरह से ध्यान रखेगा।